Monday, July 26, 2021

#FACT WORLD IN HINDI (फैक्ट इमेज गैलेरी हिंदी में) पार्ट - 6

मै आपका स्वागत करता हूँ आज की पोस्ट मे, जिसमे हम आपके साथ देश दुनिया के रोचक तथ्य पर चर्चा करेंगे और हर उस Facts पर बाते करेंगे जिसे हमने कई सालो से हमारी विज्ञान और टेक्नोलॉजी की मदद से एकत्रित किया है | 

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आयेगी | तो आईये कुछ नया सीखे |


1. 20-07-2021 को दुनिया के सबसे अमीर बिजनसमैन जेफ बेजोस अंतरिक्ष को छूकर लौट आए हैं । Blue Origin का New Sheppard स्पेसक्राफ्ट स्पेस लिमिट मानी जाने वाली Karman Line के पार जाकर धरती पर लौट आया । बेजोस के साथ तीन यात्री और गए थे जिनमें से एक दुनिया की सबसे उम्रदराज ऐस्ट्रोनॉट और दूसरा सबसे युवा ऐस्ट्रोनॉट बन गया ।



2. क्या आपको पता है कि, यह रंग बिरंगा भुट्टा अमेरिका में पाया जाता है और इसे ‘ग्लास जेम कॉर्न’ कहते हैं । अमेरिका में रंग-बिरंगे भुट्टे की खेती की जाती है । ये जितना देखने में खूबसूरत है, उतना ही खाने में भी स्वादिष्ट होता है ।



3. क्या आपको पता है कि, असली हीरा (diamonds),  x-ray मशीन में दिखाई नहीं देता है |



4. क्या आपको पता है कि, एक चीटी का चेहरा माइक्रोस्कोप में कुछ इस प्रकार दिखाई देता है |



5. क्या आपको पता है कि, हमारी जीभ, माइक्रोस्कोप में कुछ इस प्रकार से  दिखाई देती है |



6. क्या आपको पता है कि, हमारे देश का राष्ट्रगान गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है,और इसकी अवधि 52 सेकेंड है | वैसे टैगोर को दो देशों, भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रगान लिखने का गौरव प्राप्त है |



7. क्या आपको पता है कि, दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्रगान यूगांडा का है |



8. क्या आपको पता है कि, नॉर्वे एक ऐसा देश है जहां मई से जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है । इसी वजह से नार्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' भी कहा जाता है ।



9. क्या आपको पता है, मंगोलिया में एक साथ पांच सूरज दिखना लोगों के लिए चमत्कार से कम नहीं था | यह एक ऑप्टिकल इल्यूज़न और दुर्लभ घटना है जिसे घटित होने के लिए माइनस 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान की जरूरत होती है, इसे सनडॉग फिनामिना भी कहते है |



10. क्या आपको पता है कि, अमेरिका के शिकागो शहर में एक रोड का नाम स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर रखा गया है |



आपको देश, दुनिया की रोचक तथ्य की जानकारी प्राप्त कराते रहेंगे | आप से निवेदन है हमारे वेब पेज पर बने रहे | 

और अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज को देखते रहे | और Instagram में follow करना न भूले |

No comments:

Post a Comment