Wednesday, November 17, 2021

#FACT WORLD IN HINDI (फैक्ट इमेज गैलेरी हिंदी में) पार्ट - 21

मै आपका स्वागत करता हूँ आज की पोस्ट मे, जिसमे हम आपके साथ देश दुनिया के रोचक तथ्य पर चर्चा करेंगे और हर उस Facts पर बाते करेंगे जिसे हमने कई सालो से हमारी विज्ञान और टेक्नोलॉजी की मदद से एकत्रित किया है | 

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आयेगी | तो आईये कुछ नया सीखे |

1. क्या आपको पता है कि, You Tube पर पहला वीडियो किस नाम से पड़ा था ? बहुत से लोग जानते होंगे, लेकिन अगर आप नहीं जानते तो आज जान जायेंगे । पहला वीडियो "Me at the zoo" नामसे डाला गया था । जो कि 18 second का एक 100 का विडियो है, जो 24 अप्रैल 2005 को डाला गया था । इसको अभी तक (oct.2021) 1951 मिलियन लोगो ने देखा है । बहुत से लोगो को नहीं पता होगा इसी दिन दूसरा विडियो भी डाला गया था | "My Snowboarding Skillz” नामसे जो कि 11 second का बर्फ में स्केटिंग का विडियो है । इसको अभी तक 1.6 मिलियन लोगो ने देखा है ।



2. क्या आपको पता है कि, महेंद्र सिंह धोनी यानी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान । स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा एमएस धोनी का जीवन, पाठ्यपुस्तक के अध्याय सात में माही की जीवनी के बारें में बताया जा रहा  है । यह किताव महाराष्ट्र राज्य में कक्षा 6 की किताव में है । इससे पहले इनके जीवन पर फिल्म और सीरीज भी बन चुकी है । एक SALUTE तो बनता है ।



3. क्या आपको पता है कि, अनिल गोचीकर मंदिर में एक अंगरक्षक के तौर पर नियुक्त हैं । वो अपनी बाहुबली जैसी सॉलिड बॉडी और कद के लिए जाने जाते हैं । अभिनेतामॉडल की तरह दिखने वाले गोचिकर ने सात बार मिस्टर ओडिशा, तीन बार ईस्टर्न इंडिया चैंपियन और चार बार मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने | 2016 में दुबई में इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर्स चैंपियनशिप में गोल्ड और 2014 में वर्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज भी जीता था । गोचिकर शुद्ध शाकाहारी हैं। ऐसे भक्त के लिए एक प्रणाम तो बनता है ।



4. क्या आपको पता है कि 10 अगस्त, 2021 को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रतिवर्ष अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस' National Javelin Throw Day) के रूप में मनाने की घोषणा की है । वह इसलिए क्योकि 7 अगस्त, 2021 कोही नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेक में प्रतिस्पर्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण जीता था । इसी की स्मृति में अगले वर्ष से इस तिथि को देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह दिवस मनाया जाएगा ।



5. क्या आपको पता है कि देश में इस समय कुल 29 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (International Airport in India) हैं । इसमें से सबसे अधिक चार-चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तमिलनाडु और केरल राज्य में हैं । यूपी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संख्या तीन है। एवं अन्य राज्य में फिलहाल दो से ज्यादा एयरपोर्ट नहीं हैं । भारत में 487 हवाई अड्डे/हवाई पट्टियां हैं, जिनमें से एएआई कुल 137 हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है जिसमें 29 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और 103 घरेलू हवाई अड्डे शामिल हैं ।



6. क्या आपको पता है कि, JCB किसी वाहन का नाम नहीं है । दरअसल, इस वाहन का नाम है 'Backhoe Loader है । JCB ब्रिटेन की कंस्ट्रक्शन एक्यूपमेंट निर्माता कंपनी है, इसके प्लांट दुनिया के 4 अलग अलग महाद्वीपों पर स्थित है । JCB कंपनी का नाम इसकेसंस्थापक 'जोसेफ सीरिल बेमफोर्ड' के नाम पर रखा गया है । यह दोनों तरफसेकाम करती है । इसेस्टेरिंग के बजाय लीवर्स के माध्यमसे हैंडल किया जाता है । इसमें एक साइड के लिए स्टेयरिंग लगी होती है, जबकि दूसरी तरफ क्रेन की तरह लीवर लगे होते हैं ।



7. क्या आपको पता है कि, FASTRAC TWO TRACTOR, जो JCB company के द्वारा बनाया गया है, इंग्लैंड के पास एलविंगटन एयरफील्ड की सड़को पर 247.4704362 kmph की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ कर विश्व में अपना नया कीर्तिमान स्थापित कर सारे ट्रैक्टरों को पीछे छोड़कर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया । इससे पहले फास्ट्रेक वन ने यह रिकॉर्ड 217.569 kmph की गति हासिल कर दुनिया में सबसे तेज गति से चलने वाले टैक्टरों की लिस्ट में अपना नाम सबसे ऊपर लिखवाया था ।



8. क्या आपको पता है कि, देश का दिल कहे जाने वाला राज्य मध्यप्रदेश आज 01 नवंबर 2021 को अपना 66वां स्थापना दिवस मना रहा है । इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 को ही हई थी । चार प्रान्त- मध्य प्रांत, पुराना मध्य प्रदेश, विंध्य प्रदेश और भोपाल को जोड़कर ही एक राज्य बना । 1 नवंबर,1956 को मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर पं.रविशंकर शुक्ल का लाल परेड ग्राउंड पर पहला भाषण हुआ था । इसके अलावासाल 1956 में 1 नवंबर के दिन ही देश की राजधानी दिल्ली को भी केंद्र शासित प्रदेश केरूप में पहचानदीगयी थी ।



9. क्या आपको पता है कि, पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक कृष्ण की त्रयोदशी के दिन धनवंतरि त्रयोदशी मनाई जाती है । इसे ही धनतेरस (Dhanteras) कहा जाता है । समुद्र मंथन में आज के समय ही धनवंतरि प्रकट हुए थे । और आज के दिन को ही आयुर्वेद के देवता धनवंतरिके जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है ।



10. क्या आपको पता है कि, भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है । इसे दीपोत्सव भी कहते हैं । 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' अर्थात (हे भगवान!) मझे अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाइए । दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे । अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमनसे प्रफुल्लित हो उठा था । श्रीराम के स्वागत में अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाए ।




आपको देश, दुनिया की रोचक तथ्य की जानकारी प्राप्त कराते रहेंगे | आप से निवेदन है हमारे वेब पेज पर बने रहे | 

और अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज को देखते रहे | और Instagram में follow करना न भूले |

#FACT WORLD IN HINDI (फैक्ट इमेज गैलेरी हिंदी में) पार्ट - 20

मै आपका स्वागत करता हूँ आज की पोस्ट मे, जिसमे हम आपके साथ देश दुनिया के रोचक तथ्य पर चर्चा करेंगे और हर उस Facts पर बाते करेंगे जिसे हमने कई सालो से हमारी विज्ञान और टेक्नोलॉजी की मदद से एकत्रित किया है | 

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आयेगी | तो आईये कुछ नया सीखे |

1. क्या आपको पता है कि, आज़ाद हिन्द फ़ौज स्थापना दिवस 21 अक्टूबर को बनाया जाता है । 'नेताजी' के नाम से विख्यात सुभाष चन्द्र बोस ने सशक्त क्रान्ति द्वारा भारत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर, 1943 को 'आज़ाद हिन्द सरकार' की स्थापना की तथा 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' का गठन किया । इस संगठन के प्रतीक चिह्न पर एक झंडे पर दहाड़ते हुए बाघ का चित्र बना होता था ।



2. क्या आपको पता है कि, हर साल 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है । पोलियो को कभी एक अत्यंत सामान्य संक्रामक बीमारी के रूप में जाना जाता था जिसने दुनिया भर में लाखों बच्चों के जीवन को बाधित किया था । विश्व पोलियो दिवस हर साल 24 अक्तूबर को जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे । डॉक्टर जोनास साल्क ने साल 1955 में 12 अप्रैल को ही पोलियो से बचाव की दवा को सुरक्षित करार दिया था और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था ।



3. क्या आपको पता है कि, दुनिया में एक ऐसा भी जीव है जो मनुष्य के बाद सबसे ज्यादा समझदार है वो है डॉल्फिन । डॉल्फिन मछली नहीं होती है, बल्कि वह एक स्तनधारी जीव है । जिस तरह व्हेल स्तनधारी जीव होता है, ठीक उस तरह से डॉल्फिन भी स्तनधारी जीव होता है । यह पानी में कभी अकेला नहीं रहता है । हमेशा वह समूह में रहता है, उसके हर समूह में 10 से 12 डॉल्फिन होते हैं । भारत में डॉल्फिन आमतौर से गंगा नदी में पाए जाते हैं, जिसे हम गंगा डॉल्फिन भी कहते हैं । लेकिन अब भारत में इनकी संख्या बहुत ही कम हो गई है और यह विलुप्त होने के कगार पर है, गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है ।



4. क्या आपको पता है कि, चींटी दुनिया की सबसे छोटी प्रजातियों में से एक है । ऊंचाई से गिरकर फिर चढ़ना चीटियों की आदत है । इंसान और चींटी ही ऐसी प्रजाति हैं जो भोजन इकठ्ठा करके रखते हैं । चींटियों के कान नहीं होते, वो जमीन के कंपन से महसूस करती है । चींटियां हमेशा एक लाइन में चलती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि सब चीटियां एक तरल पदार्थ छोड़ती जाती हैं जिससे पीछे वाली चींटी उसके पीछे चलती रहती है । संसार के देशों में15 हजार से भी अधिक किस्मों की अनोखी चींटियां पाईजाती हैं । रानी चींटी लगभग 20 साल भी जीवित रह सकती है । उसकी मदद करने वाली अन्य चींटियां करीब 45-60 दिन ही जीवित रहती हैं, और अगर रानी मर जाती है तो कुछ ही दिनों में चींटियों की कालोनी नष्ट हो जाती है ।



5. क्या आपको पता है कि, जापान के न्यूज़ पेपर से आप पौधे उगा सकते है । इस न्यूज पेपर की खासियत यह है कि आप इसे पढ़ने के बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और जमीन में प्लांट कर दें । इसमें डेली पानी भी डालें । कुछ ही दिनों में अखबार की जगह हरा-भरा पौधा उग जाएगा । इतना ही नहीं इसमें फूल भी खिलेंगे । पर्यावरण को बचाने में इस न्यूज पेपर बहुत खास रोल हो सकता है ।



6. क्या आपको पता है कि, इस दुनिया में कुछ पौधे भी मांसाहारी होते हैं । मांसाहारी पौधों की कुल 400 जातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से प्राय: 30 जातियाँ भारत में पाई जाती हैं । ये पौधे ऐसे स्थानों पर पनपते हैं जहाँ नाइट्रेट का अभाव रहता हैं, अथवा वे जमीन के नाइट्रोजन को उपयोग में लाने में असमर्थ होते हैं । जीवन के लिए प्रोटीन, अत्यंत आवश्यक है और इसे प्राप्त करने के लिए पौधों को नाइट्रोजन मिलना चाहिए । नाइट्रोजन के लिए ये पौधे निकट आने वाले कीड़ों का भक्षण करते हैं । जैसे - वीनस फ्लाई ट्रैप, ड्रोसेरा, पिचर प्लांट ।



7. क्या आपको पता है कि, स्टाउट इन्फ़ैंट फ़िश दुनिया की सबसे छोटी और हल्की मछली मानी जाती है । जो ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ़ के आस-पास रहती है । ये 7 से 8 मिली मीटर या चौथाई इंच से कुछ अधिक लंबी होती है । इसे सबसे छोटी रीढ़ की हड्डी का जीव भी माना जाता है । मादा मछलियां नर मछलियों की अपेक्षा बड़ी होती हैं और ये दो महीने से अधिक जीवित नहीं रहती है ।



8. क्या आपको पता है कि, पहली बार चांद पर कोई पौधा उगाया गया है । चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि चैंगे-4 मिशन ने कपास का पौधा उगाने में सफलता हासिल की है । अंतरिक्ष रिसर्च के क्षेत्र में ये एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है । हलाकि अगले ही दिन इस पौधे के मरने की खबर आ गई । द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, चांद पर उगाया गया पहला कपास का पौधा रात में तापमान माइनस 170 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की वजह से मर गया ।



9. क्या आपको पता है कि, पृथ्वी पर सिर्फ जुगनू ऐसा जीव है, जो चमक उत्पन्न करता है जुगनु से निकलने वाली रोशनी का रंग पीला, हरा और लाल कैसा भी हो सकता है । सन् 1667 इस चमकने वाले जीव की खोज वैज्ञानिक रॉबर्ट बायल ने की थी, उन्होंने इसके चमकने का राज इसके शरीर में फास्फोरस को बताया । लेकिन इटली के वैज्ञानिक ने सिद्ध किया कि इसके चमकने का राज फास्फोरस नही बल्कि ल्यूसिफेरेस प्रोटीन हैं । आप जितने भी उड रहे चमकीले जुगनु देखते हैं वो सभी नर जुगनु होते हैं क्योंकि मादा जुगनु के पंख नही होते है इसलिए वो एक जगह बैठ कर ही चमकती हैं । जुगनु की आंखे बड़ी होती है जबकि पैर छोटे होते हैं ।



10. क्या आपको पता है कि, इंसान के शरीर में इंजेक्शन लगने के बाद जो छेद होता है वो scanning electron microscope से देखने पर कुछ इस प्रकार दिखाई देता है । और पूरा खून निकलने के बाद मनुष्य का दिल ( heart) ऐसा नजर आता है ।




आपको देश, दुनिया की रोचक तथ्य की जानकारी प्राप्त कराते रहेंगे | आप से निवेदन है हमारे वेब पेज पर बने रहे | 

और अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज को देखते रहे | और Instagram में follow करना न भूले |

#FACT WORLD IN HINDI (फैक्ट इमेज गैलेरी हिंदी में) पार्ट - 19

मै आपका स्वागत करता हूँ आज की पोस्ट मे, जिसमे हम आपके साथ देश दुनिया के रोचक तथ्य पर चर्चा करेंगे और हर उस Facts पर बाते करेंगे जिसे हमने कई सालो से हमारी विज्ञान और टेक्नोलॉजी की मदद से एकत्रित किया है | 

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आयेगी | तो आईये कुछ नया सीखे |

1. क्या आपको पता है कि, हर साल 10 अक्टूबर को पूरे विश्व में विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस मनाया जाता है । ये दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ के मुद्दों के बारे में जागरुकता बढ़ सके और मानसिक स्वास्थ्य के सहयोगात्मक प्रयासों को संगठित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है । इसकी शुरुआत 1992 में संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर मनाया गया था ।



2. क्या आपको पता है कि, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है । ताकि बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके । संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना । इस प्रकार पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर, 2012 को मनाया गया और उस समय इसका थीम था "बाल विवाह को समाप्त करना" ।



3. क्या आपको पता है कि, भारत का पिन (PIN) कोड सिस्टम क्या है ? पिनकोड में पिन पोस्टल इंडेक्स नंबर के लिए है । यह 6 अंकीय पिन प्रणाली को श्रीराम भीकाजी वेलणकर द्वारा 15 अगस्त 1972 को केंद्रीय संचार मंत्रालय में एक अतिरिक्त सचिव द्वारा पेश किया गया था । पिन कोड के पहला अंक एक खास क्षेत्र या राज्य को दर्शाता है । दूसरा अंक उप-क्षेत्र को दर्शाता है । तीसरा अंक जिले को चिन्हित करता है । अंतिम तीन अंक डाकघर को दिखाते हैं जिसके तहत एक विशेष पता होता है ।



4. क्या आपको पता है कि, हर साल दुनियाभर में 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है । इस दिन ही अर्थराइटिस बीमारी के बारे में जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । पहली बार विश्व गठिया दिवस 12 अक्टूबर, 1996 को मनाया गया था । यह पहल पहली बार गठिया और अर्थराइटिस इंटरनेशनल (ARI) द्वारा आयोजित किया गया था । तब से विश्व गठिया दिवस का अवसर हर साल मनाया जाता है । विश्व गठिया दिवस एक वैश्विक जागरूकता बढ़ाने वाला दिन है ।



5. क्या आपको पता है कि, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है । यह पहली बार लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2000 में दृष्टि प्रथम अभियान के तहत शुरू किया गया था । इस दिन को दृष्टि हानि, अंधापन और अन्य दृष्टि संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है । अंतर्राष्ट्रीय दृष्टि दिवस 2021, 14 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जायेगा ।



6. क्या आपको पता है कि, विश्व मानक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस हर साल 14 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है । इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है । वर्ष 1970 में पहली बार विश्व मानक दिवस मनाया गया । विश्व मानक दिवस मनाने के लिए तिथि का चुनाव वर्ष 1946 में किया गया । लंदन में विभिन्न देशों के 25 प्रतिनिधियों ने मिलकर मानकीकरण में सहायता के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन बनाने पर सहमति जाहिर किया ।



7. क्या आपको पता है कि, विश्वभर में प्रत्येक साल 15 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है । संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा 18 दिसंबर 2007 को की गई थी । संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 अक्टूबर 2008 को पहला अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया था । संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाकर ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करने का निर्णय लिया था ।



8. क्या आपको पता है कि, संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर 1945 को विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत की थी । 1980 से 16 अक्टूबर को 'विश्व खाद्य दिवस' का आयोजन शुरू किया गया । संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर, 1945 को रोम में "खाद्य एवं कृषि संगठन" (एफएओ) की स्थापना की । कांफ्रेस ऑफ द फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) ने वर्ष 1979 से विश्व खाद्य दिवस मनाने की घोषणा की थी । इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में फैली भुखमरी की समस्या के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना और भूख, कुपोषण और गरीबी के खिलाफ संघर्ष को मजबूती देना था ।



9. क्या आपको पता है कि, हर साल पूरे विश्व में 16 अक्टूबर को 'विश्व एनेस्थीसिया दिवस' मनाया जाता है । किसी भी प्रकार की सर्जरी को शुरू करने के लिए जो सबसे पहला कदम होता है, वह है मरीज को एनेस्थीसिया देना । एनेस्थीसिया के कारण सर्जरी के दौरान व्यक्ति किसी भी प्रकार का दर्द तथा शरीर में संवेदना महसूस नहीं कर पाता है । 16 अक्टूबर वर्ष 1846 में अमेरिकन दंत चिकित्सक विलियम टीजी मोर्टन ने सबसे पहले एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया था ।



10. क्या आपको पता है कि, हर साल पूरी दुनिया में 17 अक्टूबर को विश्‍व ट्रॉमा डे मनाया जाता है । इसे आधुनिक युग यानि आज के भाग दौड़ वाले जीवन की महामारी भी कहा जा रहा है । आज के समय में भी ट्रॉमा शब्द से बहुत अधिक लोग परिचित नहीं है । आज अचानक से कई सारी ऐसी चीजें हो जाती है जो लोगों के दिलो दिमाग पर ऐसा असर डालती हैं कि वो किसी न किसी तरह से बीमारी के शिकार हो जाते हैं । इसी को ट्रॉमा नाम दिया गया है । इस बीमारी में गहरा आघात, सामाजिक, मानसिक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्‍मक जैसे किसी भी रूप में हो सकती है ।



आपको देश, दुनिया की रोचक तथ्य की जानकारी प्राप्त कराते रहेंगे | आप से निवेदन है हमारे वेब पेज पर बने रहे | 

और अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज को देखते रहे | और Instagram में follow करना न भूले |